Click here to Register for Temple Darshan

मुख्य पृष्ठ » कैसे पहुंचे
कैसे पहुंचे

मानचित्र

श्री नैना देवी जी मंदिर भारत में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है| यह प्रसिद्ध मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग न० २१ पर स्थित है यहाँ से नजदीकी हवाई अड्डा चंडीगढ़ है जो नई दिल्ली के साथ जेट एयरवेज और इंडियन एयरलाइंस के टिकट से जुड़ा हुआ है| चंडीगढ़ से मंदिर की दूरी लगभग १००कि०मी० है|
आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब से इस स्थान के लिए टैक्सियाँ किराये पर मिल जाती हैं| कीरतपुर साहिब से तीर्थ की दूरी ३० किमी है, जिनमें से १८ किमी पहाड़ी रास्ता है|आनंदपुर साहिब से दूरी २० किलोमीटर है जिसमे ८ किलोमीटर पहाड़ी रास्ता है| पुराने दिनों में लोग आनंदपुर साहिब के पास कॉलन वाला टोबा से मंदिर को जाने के लिए ट्रैक का इस्तेमाल करते थे| श्री नयना देवी जी के लिए पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों से बस सेवा उपलब्ध है|

रोपवे

मौसम/मास शुरू होने का समय बंद होने का समय
मार्च से सितम्बर सुबह ८:०० बजे सायं ७:०० बजे
अक्तूबर सुबह ८:०० बजे सायं ८:०० बजे
दिसम्बर से फरबरी सुबह ९:०० बजे सायं ५:३० बजे

पालकी

अधिकांश तीर्थयात्री जय माता दी का जप करते हुए पैदल पहाड़ी की चोटी पर पहुँच जाते हैं| दूरी काफी आरामदायक है और डेढ़ घंन्टे के भीतर तय की जा सकती है| आराम सुविधाओं सहित शौचालयों की व्यवस्था भी है| नाश्ते और ठन्डे पानी की भी व्यवस्था यहाँ हर की गई है| फिर भी बोतलबंद / खनिज पानी लाना उचित है| श्री नैना देवी श्राइन बोर्ड द्वारा और भी सुविधाएँ  मुहैया करवाई जाएंगी|